फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Corona vaccination at 100 centers in capital today

दिल्ली में आज 100 केंद्रों पर लगाए जाएंगे कोरोना के टीके, लक्ष्य 10 हजार

Sat, 23 Jan 2021 07:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Jan 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Corona vaccination at 100 centers in capital today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
राजधानी में आज टीकाकरण अभियान के पांचवें दिन 100 से अधिक केंद्रों पर  स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर 100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण केंद्र और वैक्सीन लगने के समय की जानकारी कर्मचारियों को फोन पर संदेश के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अलावा तय समय से पहले भी आकर कर्मचारी टीका लगवा सकेंगे। बृहस्पतिवार को करीब 74 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को 1 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोशिश है कि बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिक संख्या में कर्मचारी टीके लगवाएं। इसके लिए सभी अस्पताल प्रशासन उनके स्वास्थ्य कर्मियों को टीके के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी तय समय से पहले आकर टीका लगवा सकता है। 
विज्ञापन


यह कुछ इस प्रकार है कि जिन्होंने भी पंजीकरण कराया है, वह आकर टीका लगवा सकते हैं। भले ही उनका टीकाकरण की तिथि काफी दिन बाद हो। अधिकारी के मुताबिक, इस योजना के चलते ही बृहस्पतिवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी। इसका असर शनिवार को भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि यह संख्या बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली में पहले चरण में टीकाकरण के लिए कुल 2.40 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है। सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।

कोवैक्सिन कें छह केंद्रों पर भी टीकाकरण बढ़ाने का लक्ष्य
अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में छह केंद्रों पर कोवाक्सिन लगाई जा रही है। यह अनुमान के हिसाब से कम स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में एम्स और आरएमएल जैसे बड़े अस्पताल शामिल है। जिला प्रशासन से अस्पतालों के विभाग प्रमुखों को कहा गया है कि वह उनके यहां के कर्मचारियों को टीके के प्रति प्रेरित करे,जिससे आने वाले दिनों में इन केंद्रों पर भी संख्या बढ़ाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed