फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Cold wave will run in Delhi from tomorrow

दिल्ली में कल से चलेगी शीत लहर, न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिरने के आसार

Wed, 27 Jan 2021 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 03:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Cold wave will run in Delhi from tomorrow
अभी सताएगी सर्दी... - फोटो : amar ujala

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी चल रही है।  बर्फीली हवाओं से होने वाली ठिठुरन अभी सर्दी को और बढ़ाएगी। मौसम विभाग ने 28 व 29 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इस कारण से न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक पहुंच जाएगा। सर्दी के इस सितम से इस सप्ताह के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं अभी मध्यम से लेकर घना कोहरा भी लोगों को परेशान करता रहेगा। 

विज्ञापन


पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान चार डिग्री तक पहुंचेगा। इस कारण ही दो से तीन दिन शीत लहर की स्थिति रहेगी। दरअसल मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीष्ण शीत लहर की घोषणा की जाती है। 
विज्ञापन


रविवार को दिन का तापमान 15 डिग्री दर्ज होने के कारण काफी ठिठुरन रही। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान के बढने और धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 25 जनवरी तक सामान्य तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से तापमान में गिरावट होने लगेगी और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण से शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं कोहरे से भी इस निजात नहीं मिलेगी। 31 जनवरी तक सामान्य से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 


मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है उसकेबाद 30 व 31 जनवरी को 19 से 20 डिग्री केबीच तापमान रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 5 व 6 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है।      

पूर्वानुमान: 27 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 12 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed