{"_id":"62f44176149cd97cab703765","slug":"delhi-news-chance-of-rain-with-strong-winds-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : दिल्ली में आज तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना, कल भी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : दिल्ली में आज तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना, कल भी उम्मीद
Thu, 11 Aug 2022 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:26 AM IST
सार
Delhi News : राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को मौसम करवट ले सकता है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मानसूनी गतिविधियां थमने के बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को मौसम करवट ले सकता है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का बुरा हाल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 53 से 85 फीसदी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन