फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Buses ran empty throughout the day 

दिल्ली में दिनभर खाली दौड़ती रहीं बसें, 10 से 15 फीसदी ही नजर आए यात्री

Sun, 18 Apr 2021 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 03:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Buses ran empty throughout the day 
सड़कों के साथ बसें भी खाली... - फोटो : amar ujala

सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान शनिवार को डीटीसी की अधिकतर बसें खाली दौड़ती नजर आईं। बसों के अंदर केवल 10 से 15 फीसदी लोगों ने यात्रा की। हालांकि, आम दिनों की अपेक्षा बसों की फ्रीक्वेंसी भी कम दिख रही थी। जिन लोगों के पास वैधानिक ई-पास या आई कार्ड था, उन्हें ही डीटीसी की बसों में यात्रा करने की अनुमति मिली। बाकी लोगों को सिविल डिफेंस कर्मी ने या तो बस में चढ़ने नहीं दिया या फिर उन्हें बस से बाहर उतार दिया गया।

विज्ञापन


बसों के अंदर सवार यात्रियों को मास्क लगाने के लिए निरंतर सचेत किया जा रहा था। सिविल डिफेंस के लोग कड़ाई से इस नियम का पालन कराते दिखाई दिए। कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को सड़कें सुनसान रही। इक्का-दुक्का छोड़कर सड़कों पर वाहन नजर नहीं आ रहे थे। सुबह के वक्त डीटीसी और क्लस्टर बसों का आवागमन ज्यादा था। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित बस स्टैंड पर आधे घंटे के बाद एक बस आई, लेकिन बस में सवार होने वाला कोई नहीं था। केवल एक यात्री बस से उतरा। लगभग ऐसा ही हाल शहर के बाकी हिस्सों में भी था। 
विज्ञापन


मास्क लगाने को लेकर दिखी सतर्कता
दिल्ली देहात में एक वाकया सामने आया, जिसमें यात्रियों की बस ड्राइवर, कंडक्टर व सिविल डिफेंस कर्मी से मास्क लगाने को लेकर बहस हो गई। मामला अलीपुर क्षेत्र का है। शनिवार को बस ड्राइवर का मास्क खिसककर नीचे आ गया, जिस पर यात्रियों ने उसे टोक दिया। लोगों ने सिविल डिफेंस कर्मी से इसकी शिकायत की। ड्राइवर, कंडक्टर, सिविल डिफेंस कर्मी यह बात मानने को तैयार नहीं थे कि बस ड्राइवर का मास्क नीचे था। यात्री सीसीटीवी कैमरे में सच्चाई जांचने की जिद करने लगे और देखते ही देखते बात बढ़ गई। किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में भी कहासुनी होती रही और कुछ देर के बाद मामला सुलझ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed