{"_id":"61f9da03f76eaf06ac382629","slug":"delhi-news-attempt-to-kidnap-10-year-old-girl-in-malviya-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मालवीय नगर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मालवीय नगर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Wed, 02 Feb 2022 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 06:40 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा। जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
विस्तार
मालवीय नगर के बेगमपुर गांव में सोमवार रात 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। कार सवार दो लोगों ने बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अफजल के रूप में हुई है। आरोपी अपने साथी का नाम अजर बता रहा है। मालवीय नगर पुलिस अधिकारियों के अनुसार अजर को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मालवीय नगर के बेगमपुर गांव में रहने वाले बच्ची घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी कार सवार दो युवक वहां आए और बच्ची को खींचकर कार में बैठाने लगे।
विज्ञापन
बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए तो आरोपी भागने लगे। स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपी अफजल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद बच्ची बहुत ज्यादा डरी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर बच्ची शोर नहीं मचाती तो आरोपी बच्ची का अपहरण करके ले जाते। माना जा रहा है कि गलत करने की नीयत से बच्ची का अपहरण किया जा रहा था। दोनों आरोपी रिश्तेदार हैं और कैब चलाते हैं।