फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Angry Kejriwal sought clarification from Minister Gautam

Conversion Row : नाराज केजरीवाल ने मंत्री गौतम से मांगी सफाई, भाजपा का हल्ला-बोल

Sat, 08 Oct 2022 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 05:17 AM IST
सार

Conversion Row : धर्मांतरण मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से पूरे मामले पर सफाई मांगी है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में गौतम से खासे नाराज बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस प्रकरण में उनसे जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
Delhi News : Angry Kejriwal sought clarification from Minister Gautam
मंत्री राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से पूरे मामले पर सफाई मांगी है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में गौतम से खासे नाराज बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस प्रकरण में उनसे जवाब तलब किया है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं से भी चर्चा की है। इसके बाद राजेंद्र पाल गौतम असहज बताए जा रहे है और वे विरोधी दलों पर  हमलों के साथ-साथ पार्टी की नाराजगी के बाद सफाई देने के लिए सामने आए। 

विज्ञापन


राजेंद्र पाल गौतम नवंबर 2019 में भी ऐसे ही एक विवाद में घिरे थे। उस समय राजेंद्र पाल गौतम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट के माध्यम से भगवान राम और कृष्ण के वजूद पर सवाल उठाया था। ट्वीट में कहा गया था कि अगर यह बात प्रमाणित है कि राम और कृष्ण तुम्हारे पूर्वज हैं तो इतिहास में इनको पढ़ाया क्यों नहीं जाता। पूर्वजों का कोई इतिहास होता है, जबकि इनका कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं है। यह पौराणिक कथाएं है, ऐतिहासिक नहीं, जबकि पेरियार का दृष्टिकोण प्रमाणिकता और तार्किकता के आधार पर था। हालांकि इस पर विवाद बढ़ाने पर उन्होंने दावा किया था कि किसी ने उनका अकाउंट हैक करके यह ट्वीट किया था।
विज्ञापन


भगवान का अपमान निंदनीय : आदेश गुप्ता
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी- देवताओं का अपमान किया है। यह निंदनीय है और इसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का इतिहास हमेशा से ही नफरत फैलाना और हिंदू धर्म का अपमान करने का रहा है। वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी इतनी हिंदू विरोधी क्यों है? आप के मंत्री हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ ले रहे है और उनके साथ लोग भी शपथ ले रहे है। उन्होंने कहा कि यह हिंदू और बौद्ध धर्म का अपमान है। आप के मंत्री दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे है, उन्हें तुरंत मंत्री पद व आप से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की शह पर मंत्री देते हैं हिंदू विरोधी बयान : बिधूड़ी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से राजेंद्र पाल गौतम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शह पर उनके मंत्री हिंदू विरोधी बयान देते हैं।


उन्होंने कहा कि आप नेता अपनी सुविधा के लिए हिंदू भावनाओं का लाभ उठाते है और जरूरत पड़ने पर देवी-देवताओं के अपमान से भी बाज नहीं आते। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क हा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अवसरवादी है और हिंदू धर्म के विरोध का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भी कट्टर विरोधी रहे है। उनका यह दोहरा चरित्र रहा है कि वह अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का विरोध भी करते है, लेकिन विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूरी केबिनेट के साथ  भगवान श्रीराम के सामने दंडवत भी हो जाते है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed