{"_id":"601f357b6b1ca7498f3f5351","slug":"delhi-news-9510-people-got-vaccinated-at-179-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टीकाकरणः 179 केंद्रों पर 9510 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टीकाकरणः 179 केंद्रों पर 9510 लोगों ने लगवाया टीका
Sun, 07 Feb 2021 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान का शनिवार को 15 वां दिन रहा। इस दौरान 9510 लोगों ने टीका लगवाया।इनमें से 9 को टीका लगने के बाद हल्के बुखार और दर्द की शिकायत हुई। किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। दिल्ली में अभी तक 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी और जिला प्रशासन के कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगाई गई। 179 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 17,900 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 9510 ने टीका लगवाया। इस हिसाब से टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य का 53 फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया।
विज्ञापन
मध्य दिल्ली जिले में कुल 30 केंद्रों पर 1131 कर्मचारियों ने टीका लगवाया, पूर्वी दिल्ली में 12 केंद्रों पर 1151, नई दिल्ली में 15 केंद्रों पर 333, उत्तरी जिले में 6 केंद्रों पर 577, उत्तर पूर्वी जिले में 5 केंद्रों पर 373, उत्तर पश्चिमी जिले में 22 केंद्रों पर 1029, शाहदरा जिले में 14 केंद्रों पर 676, दक्षिणी जिले में 22 केंद्रों पर 1171, दक्षिणी पूर्वी जिले में 19 केंद्रों पर 791, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 15 केंद्रों पर 720 और पश्चिमी जिले में 19 केंद्रों पर 1242 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन
कुछ अस्पतालों में 60 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को लग चुका है टीका
राजधानी के कुछ अस्पतालों में 60 फीसदी से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें निजी अस्पताल अधिक हैं। दिल्ली के शेख सराय स्थित पीएसारआई अस्पताल में 75 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं, आकाश और अपोलो अस्पताल में भी 60 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। टीकाकरण में अभी एम्स और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पताल पीछे चल रहे हैं। यहां अभी तक 40 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका नहीं लगा है।
निगम के अस्पतालों में कम हुआ टीकाकरण
उत्तरी नगर निगम के अस्पतालों में शनिवार को अनुमान के मुताबिक काफी कम टीकाकरण हुआ। निगम के हिंदूराव अस्पताल मे 56, कस्तूरबा अस्पताल में 14, गिरधर लाल अस्पताल में 24 और बालक राम अस्पताल में 38 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। अस्पतालों में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 33 फ़ीसदी कर्मचारियों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी।