फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: 52 people suffering after vaccination one is in critical condition

दिल्लीः टीकाकरण के पहले दिन 52 लोगों में दिखा मामूली दुष्प्रभाव, एक की तबीयत बिगड़ी पर हालत स्थिर

Sun, 17 Jan 2021 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jan 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: 52 people suffering after vaccination one is in critical condition
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

टीकाकरण के पहले दिन दिल्ली में 52 लोगों को परेशानी हुई है। इनमें से एक की हालत स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा, नई दिल्ली जिले में चार लोगों में हल्के दुष्प्रभाव दिखे। देश में पहली बार दिल्ली में 52 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगने के बाद दिक्कतें हुईं। इनमें से दो को टीके की डोज लेने के कुछ घंटे बाद एलर्जी होने लगी थी। केवल एक कर्मचारी को एईएफआई सेंटर भेजने की नौबत आई। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुसार, राजधानी के सभी 11 जिलों में 8117 लोगों को टीका लगना था, लेकिन 4319 को ही लगाया गया। दो जिलों उत्तर पूर्वी और शाहदरा में दुष्प्रभाव का एक भी मामला सामने नहीं आया। सरकार ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में 1, दक्षिणी पूर्वी में 5, उत्तर पश्चिम में 4, पूर्वी दिल्ली में 6, सेंट्रल में 2, दक्षिणी जिले में 11, नई दिल्ली में 5, दक्षिणी पश्चिमी में 11 और पश्चिम जिले में 6 लोगों को टीका लगने के बाद दिक्कत हुई। दक्षिणी जिले के एक कर्मचारी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला प्रशासन के अनुसार, चरक पालिका अस्पताल और उत्तरी रेलवे के पटपड़गंज स्थित अस्पताल में दुष्प्रभाव के दो-दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक कर्मचारी को एईएफआई सेंटर भेजा गया है। सरकार ने हर टीका बूथ के पास एक एईएफआई सेंटर बनाया है, ताकि कोई दुष्प्रभाव दिखे तो तत्काल उपचार हो सके। पहले दिन इन अस्पतालों में 305 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके लगवाए। चरक पालिका अस्पताल में 43, दिल्ली कैंट अस्पताल में 38, प्राइमस अस्पताल में 41, रेलवे अस्पताल में 51, कलावती अस्पताल में 26, राम मनोहर लोहिया में 31 और स्पाइनल इंजरी सेंटर में 75 लोगों को टीका लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला प्रशासन ने बताया कि चार स्वास्थ्य कर्मचारियों में से दो में सामान्य प्रतिकूल असर दिखा। अन्य दो को एलर्जी के चलते अपने घर पर ही निगरानी में रखा गया है। अगले सात दिन तक इनकी निगरानी जिला टीम करेगी।


मामूली बुखार एलर्जी के लिए देते हैं दवा
राजीव गांधी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अजीत जैन ने बताया कि वैक्सीन के कारण किसी को मामूली बुखार या एलर्जी हो तो इसके लिए दवा दी जाती है। एलर्जी, बुखार, घबराहट या टीका लगने की जगह पर दर्द हो तो वैक्सीन केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ही इलाज कर देते हैं। किसी को सांस लेने जैसी दिक्कत या शरीर के किसी अंग में गंभीर दर्द जैसी समस्या हो तो व्यक्ति को बड़े अस्पताल में रेफर किया जाता है। टीका लगने के आधे घंटे के भीतर या अगले दो से तीन दिन में भी दुष्प्रभाव दिख सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed