फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : 23 Twitter accounts blocked for posting videos of child pornography and rape

Delhi News : चाइल्ड पॉर्नोग्राफी और दुष्कर्म के वीडियो पोस्ट करने पर 23 ट्विटर खाते ब्लॉक

Thu, 29 Sep 2022 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 05:09 AM IST
सार

Delhi News : ट्विटर पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने 23 ट्विटर खाते ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi News : 23 Twitter accounts blocked for posting videos of child pornography and rape
ट्विटर

विस्तार

ट्विटर पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने 23 ट्विटर खाते ब्लॉक कर दिया है। पिछले दिनों दिल्ली महिला आयोग ने ट्विटर पर चाइल्ड पाॅर्नोग्राफी व दुष्कर्म के वीडियो पोस्ट करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन


आयोग ने ऐसे लोगों के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। जांच में आरोप सही पाए गए। पुलिस ने ट्विटर को पत्र लिखकर तुरंत ऐसे अकाउंट्स को बंद करवा दिया। अब पुलिस अश्लील वीडियो व कंटेंट चलाने वाले लोगों की पहचान कर पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


चार टीमें आरोपियों की पहचान में जुटीं
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम यूनिट की चार अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिन अकाउंट से यह सब किया गया, उनमें अकाउंट इस्तेमाल करने वाले यूजर की डिटेल नहीं है। ऐसे में इनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में ट्विटर से मदद मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed