फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi New cases of corona infection increased after Omicron knock 91 people found corona infected in two days

दिल्ली: ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़े, दो दिन में 91 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 07 Dec 2021 11:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Dec 2021 11:13 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 19 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इसके चलते एक दिन में 32 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस दौरान 50023 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.10 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। अब तक राजधानी में 3.13 करोड़ से भी ज्यादा कोरोना की जांच हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Delhi New cases of corona infection increased after Omicron knock 91 people found corona infected in two days
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते दो दिन में 91 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 40 मरीज बीते सोमवार को मिले हैं। जबकि मंगलवार को 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी नहीं दी थी लेकिन मंगलवार को जारी बुलेटिन में विभाग ने बताया कि सोमवार को ही एक मरीज की संक्रमण के चलते मौत भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1441449 तक पहुंच चुकी है जिनमें से 1415974 मरीज ठीक हो गए लेकिन 25099 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके चलते राजधानी में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। इनके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 376 हो चुकी है जिनमें से विभिन्न अस्पतालों में 173 और होम आइसोलेशन में 152 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 19 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इसके चलते एक दिन में 32 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस दौरान 50023 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.10 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। अब तक राजधानी में 3.13 करोड़ से भी ज्यादा कोरोना की जांच हो चुकी हैं। विभाग ने यह भी बताया कि राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 93 रह गई है। 

वहीं टीकाकरण को लेकर विभाग के अनुसार अब तक दिल्ली में 2.36 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है। 1.42 करोड़ से अधिक आबादी वैक्सीन की पहली खुराक ले चुकी है। वहीं इनमें से 93.90 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म भी कर चुके हैं। अब हर दिन 1.50 से 1.70 लाख के बीच टीकाकरण किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed