{"_id":"63780d0474e0c82042123080","slug":"delhi-ncr-s-air-may-turn-in-very-poor-category-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Air : आज बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है एनसीआर की हवा, पराली के धुएं ने फिर बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Air : आज बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है एनसीआर की हवा, पराली के धुएं ने फिर बढ़ाई मुसीबत
Sat, 19 Nov 2022 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:24 AM IST
सार
Delhi : वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि पराली के धुएं की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ अगले 24 घंटे में हवा की सेहत बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बने रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में लगातार पराली जलने का दौर जारी है। इस वजह से बीते 24 घंटे में दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की गई है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 और गुरुग्राम का एक्यूआई 264 रहा।
विज्ञापन
वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि पराली के धुएं की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ अगले 24 घंटे में हवा की सेहत बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बने रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में उत्तर भारत में पराली जलने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में 11 फीसदी हिस्सेदारी रही। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, पंजाब में 701 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। हरियाणा में 108, उत्तर प्रदेश में 66, मध्य प्रदेश में 524 व राजस्थान में 55 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं, दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली की घटना दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
वहीं, पीएम 2.5 से छोटे कणों की पीएम 10 में 56 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 219 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर व पीएम 2.5 का स्तर 123 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बनी रह सकती है।