{"_id":"603644368ebc3ee94c5081ed","slug":"delhi-narela-11-year-old-boy-found-hanging-in-tuition-bathroom-police-probe-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः ट्यूशन पढ़ने गए 11 साल के बच्चे की बाथरूम में फंदे से लटकती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः ट्यूशन पढ़ने गए 11 साल के बच्चे की बाथरूम में फंदे से लटकती मिली लाश
Wed, 24 Feb 2021 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के नरेला इलाके में ट्यूशन पढ़ने गए 11 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्चा अपने शिक्षिका के घर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मौत को लेकर सभी पहलूओं से मामले की जांच में जुटी है।
बच्चे की पहचान दीपू के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता और बहन कोमल के साथ संजय कालोनी में रहता था। उसके पिता निजी कंपनी में काम करता है। परिवार वालों के मुताबिक दीपू अपनी बहन के साथ सोमवार दोपहर घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने गया था।
पढ़ाई के दौरान उसने अपनी शिक्षिका से कहा कि उसे बाथरूम जाना है। वह ऊपर की मंजिल पर स्थित बाथरूम में चला गया। उसी मंजिल पर एक प्लंबर काम कर रहा था। वह उसके जाने से कुछ देर पहले ही चला गया था।
विज्ञापन
काफी देर तक बच्चे के वापस नहीं आने पर शिक्षिका ने उसकी बहन को देखकर आने के लिए कहा। बाथरूम का गेट खुला था। वहां बच्चे के गले में स्टॉल था जो ऊपर एक लकड़ी से बंधा था। उसका हाथ पैर अकड़ा पड़ा था।
बच्ची के चिल्लाने पर शिक्षिका समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। लकड़ी से स्टॉल खोलते ही बच्चा नीचे गिर गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।