{"_id":"60bfcddd8ebc3e64ba59832f","slug":"delhi-municipal-election-candidates-nominated-for-mayor-and-deputy-mayor-voting-on-16-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों ने महापौर व उपमहापौर के लिए किया नामांकन, 16 जून को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों ने महापौर व उपमहापौर के लिए किया नामांकन, 16 जून को वोटिंग
Wed, 09 Jun 2021 01:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:36 AM IST
सार
तीनों नगर निगमों में इस बार महापौर पद से लेकर नेता सदन तक पदों में चेहरों में बदलाव किया गया है। उत्तरी निगम में महापौर पद के लिए जीबीटी नगर वार्ड संख्या 14 से राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर पद के लिए वार्ड नंबर चार होलंबी खुर्द से अर्चना, स्थायी समिति सदस्य के लिए कमला नगर से पार्षद जोगीराम जैन, स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी से पार्षद विजय भगत, रामपुरा से आप पार्षद राजीव यादव ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
दक्षिणी निगम में महापौर पद के लिए मुकेश सूर्यान ने किया नामांकन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तीनों नगर निगम में मंगलवार को प्रत्याशियों ने महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष व सदस्य के लिए निगम सचिव कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया। नामांकन के लिए आठ जून आखिरी दिन था। एक पद पर एक ही नामांकन मिलने पर अब आगामी 16 जून को सदन की पहली बैठक में तीनों नगर निगम में निर्विरोध रूप से प्रत्याशियों को चुन लिया जाएगा।
विज्ञापन
तीनों नगर निगमों में इस बार महापौर पद से लेकर नेता सदन तक पदों में चेहरों में बदलाव किया गया है। उत्तरी निगम में महापौर पद के लिए जीबीटी नगर वार्ड संख्या 14 से राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर पद के लिए वार्ड नंबर चार होलंबी खुर्द से अर्चना, स्थायी समिति सदस्य के लिए कमला नगर से पार्षद जोगीराम जैन, स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी से पार्षद विजय भगत, रामपुरा से आप पार्षद राजीव यादव ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
दक्षिणी निगम में महापौर पद के लिए सागपुर वार्ड से मुकेश सूर्यान, उपमहापौर पद के लिए छावला से पवन शर्मा, स्थायी समिति सदस्य के लिए भाजपा की ओर से महिपालपुर वार्ड से इंद्रजीत सहरावत, तुगलकाबाद से पूनम भाटी, रनहोला से कांग्रेस के सुरेश कुमार व सीतापुरी वार्ड से आप नेता प्रवीन कुमार ने नामांकन दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पूर्वी निगम की ओर से महापौर पद के लिए भाजपा से रघुवरपुरा वार्ड से श्याम सुंदर अग्रवाल, उपमहापौर पद के लिए मयूर विहार फेज-1 से किरण वैद्य व स्थायी समिति के सदस्यों के लिए दिलशाड गार्डन से बीर सिंह पंवार, किशनकुंज से हिमांशी पांडे व न्यू सीमापुरी वार्ड से आप नेता मोहिनी ने नामांकन दर्ज करा दिया है।
महापौर व उपमहपौर समेत विभिन्न पदों के लिए आमतौर पर अप्रैल के पहले सप्ताह में ही चुनाव प्रक्रिया कराई जाती है, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन को देखते हुए इसे बार-बार टाल दिया जाता रहा। अब लॉकडाउन खुलने पर अंतिम रूप से चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी। पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी की वजह से चुनावी प्रक्रिया तय समय से देरी से संपन्न हुई थी।