फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi municipal corporation election date announce state election commissioner

Delhi MCD Election: चुनाव की तारीख का एलान टला, राज्य चुनाव आयुक्त बोले- केंद्र ने जताई थीं कुछ आपत्तियां

Wed, 09 Mar 2022 06:18 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 09 Mar 2022 06:18 PM IST
सार

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ आपत्तियां जताई थीं, जिनके कानूनी पहलुओं को हमने अभी नहीं देखा है। हम एमसीडी चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं कर सकते हैं। हम इसके लिए कुछ और दिन लेंगे। उन्होंने कहा कि हम चुनाव 18 मई से पहले करा लेंगे।

विज्ञापन
delhi municipal corporation election date announce state election commissioner
दिल्ली के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्ताव - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में तीनों नगर निगमों में चुनाव की तारीख की घोषणा बुधवार शाम को नहीं हो सकी। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ आपत्तियां जताई थीं, जिनपर काम किया जाना है।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया, 'केंद्र सरकार ने कुछ आपत्तियां जताई थीं, जिनके कानूनी पहलुओं को हमने अभी नहीं देखा है। हम एमसीडी चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं कर सकते हैं। हम इसके लिए कुछ और दिन लेंगे। हालांकि हम चुनाव 18 मई से पहले करा लेंगे।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हम चुनावों को टाल नहीं रहे हैं। अगर 18 मई से पहले नगर निगमों का एकीकरण हो जाता है तो हमें स्थिति का आंकलन करना होगा। इसलिए इस पर कानूनी पहलू पर कदम उठाने से पहले हमें और समय चाहिए।'

पांच बजे होनी थी तारीखों की घोषणा

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बुधवार शाम पांच बजे तक दिल्ली के तीनों नगर निगमों में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। हालांकि चुनाव आयोग ने फिलहाल घोषणा करने में असमर्थता जाहिर की है।

सीएम केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भाग गई है। एमसीडी ने चुनाव टाल दिया, हार मान ली।

उन्होंने ट्वीट किया, ' भाजपा भाग गयी। MCD चुनाव टाल दिया, हार मान ली। दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं। कह रहे हैं इनकी हिम्मत कि चुनाव ना कराएं? अब इनकी जमानत जब्त कराएंगे। हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं। अब 260 से ज़्यादा आएंगी। पर चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed