फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : More than 7000 buses of the transport fleet will run on Bhaiya Dooj

Delhi News : भैया दूज पर परिवहन बेड़े की 7000 से अधिक बसें चलेंगी, आज कम करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 26 Oct 2022 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 05:40 AM IST
सार

Delhi : भैया दूज के मौके पर बुधवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बेड़े की 7000 से अधिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Delhi : More than 7000 buses of the transport fleet will run on Bhaiya Dooj
डीटीसी बस

विस्तार

भैया दूज के मौके पर बुधवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बेड़े की 7000 से अधिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए यह निर्णय लिया गया है। पहले ही दिल्ली की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मुहैया की जा रही है। बेड़े की सभी बसों की सेवा मुहैया करने से गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का कम इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के उप मुख्य महाप्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि डीटीसी के परिवहन बेड़े की सभी बसें उतारी जाएंगी। सक्रिय बेड़े में शामिल करीब 3900 बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान क्लस्टर की भी 3300 बसें यात्री सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी। इलेक्ट्रिक बसो का परिचालन अन्य दिनों की तरह की जाएंगी। त्योहार को देखते हुए डीटीसी ने सभी बस टर्मिनल के अधिकारियों को हिदायत दी है कि इस दौरान बस टर्मिनल पर यात्री सेवाएं सुनिश्चित करें ताकि आवागमन में दिक्कत ना हो। 
विज्ञापन


बस यात्रियों की चेकिंग के लिए चेकिंग कर्मियों की तैनाती की जाएगी। महिला यात्रियों की सहायता के लिए भीड़भाड़ वाले मार्गों के स्टॉप पर चेकिंग कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा। किसी भी वक्त अगर महिला यात्रियों को सहायता की जरूरत पड़ी तो कर्मी उपलब्ध रहेंगे। आवागमन से संबंधी किसी जानकारी के लिए डीटीसी कॉलसेंटर के फोन नंबर (011-41400400 एवं 1800118181) पर संपर्क कर सकेंगे। क्लस्टर बसों का परिचालन भी तयशुदा वक्त पर होगा ताकि सफर में किसी यात्री को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed