{"_id":"60cfbc60ac55ad3cf819f98a","slug":"delhi-metro-fifth-bridge-to-be-built-on-yamuna-near-signature-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो : यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज के पास बनेगा पांचवां पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो : यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज के पास बनेगा पांचवां पुल
Mon, 21 Jun 2021 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:45 AM IST
सार
मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर यमुना पर पांचवें पुल का निर्माण सिग्नेचर ब्रिज के पास किया जा रहा है। 560 मीटर लंबे इस पुल की शुरुआत 2023 में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
signature bridge
- फोटो : फोटो: कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड की दूसरी लहर के दौरान तमाम बाधाओं के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-4 के तीनों कॉरिडोर के निर्माण की गति कम नहीं होने दी। मजलिस पार्क-मौजपुर, तुगलकाबाद-एयरोसिटी और जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर करीब 65 किलोमीटर लाइन का निर्माण 2025 तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर यमुना पर पांचवें पुल का निर्माण सिग्नेचर ब्रिज के पास किया जा रहा है। 560 मीटर लंबे इस पुल की शुरुआत 2023 में होने की उम्मीद है। इस कॉरिडोर के पूरा होने से पिंक लाइन पर मेट्रो कनेक्टिविटी का रिंग पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
जनकपुरी (पश्चिम) और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच फेज-4 के पहले भूमिगत सहित इस कॉरिडोर पर सुरंग के 500 मीटर के दायरे में कई कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। मुकरबा चौक पर फेज-4 के पहले टी-गर्डर का निर्माण किया गया। तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर पंचशील पार्क स्थित कास्टिंग यार्ड पर क्रेन पार्क करने के साथ कई उपकरण भी लगाए गए। यू-गर्डर और खंभों की कास्टिंग का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
यमुना पर निर्मित मेट्रो ब्रिज
- ब्लू लाइन के यमुना बैंक स्टेशन के पास 698.8 मीटर पुल की मई 2009 में शुरुआत।
- पिंक लाइन पर निजामुद्दीन में 602.8 मीटर लंबाई वाला पुल 31 दिसंबर, 2018 को शुरू।
- मजेंटा लाइन पर कालिंदी कुंज में 572 मीटर लंबे पुल की 25 दिसंबर, 2017 को शुरुआत।
- रेड लाइन पर शास्त्री पार्क में 553 मीटर का पुल दिसंबर, 2002 में शुरू किया गया।