फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi metro 17.5 lakh passengers traveled After getting permission to travel on 100 percent seats in Delhi Metro 159 fined for violation of rules

100 फीसदी छूट का पहला दिन: दिल्ली मेट्रो में 17.5 लाख यात्रियों ने किया सफर, नियमों के उल्लंघन पर 159 पर जुर्माना

Mon, 26 Jul 2021 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jul 2021 11:30 PM IST
सार

सोमवार को सभी सीटों पर बैठने की इजाजत के साथ मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद रात आठ बजे तक करीब 17.5 लाख यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की। खड़े होकर सफर करने की इजाजत न होने के बावजूद दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
delhi metro 17.5 lakh passengers traveled After getting permission to travel on 100 percent seats in Delhi Metro 159 fined for violation of rules
मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो-बसों में सौ फीसदी सीटों पर सफर की इजाजत मिलने के बाद भी बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशनों के बाहर सोमवार को यात्रियों की भीड़ रही। सुबह के वक्त कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं करीब सात बजे 15-20 मिनट तक प्रभावित रही। 
विज्ञापन


वहीं, 50 फीसदी क्षमता के सात जून से मेट्रो सेवा की शुरूआत हुई थी। इसके बाद से अब तक रविवार तक करीब 16 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। सोमवार को सभी सीटों पर बैठने की इजाजत के साथ मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद रात आठ बजे तक करीब 17.5 लाख यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की। 
विज्ञापन


खड़े होकर सफर करने की इजाजत न होने के बावजूद दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 159 यात्रियों पर जुर्माना किया गया, जबकि इस दौरान 432 यात्रियों को मेट्रो से उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) की टीम की तरफ से कार्रवाई के तहत औसतन रोजाना 285 यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को डीएमआरसी की नौ टीमें यात्रियों पर निगरानी रख रही थी। इस दौरान 470 यात्रियों को समझाया गया कि महामारी काल के दौरान नियमों का पालन कितना जरूरी है। 

छूट के बाद भी एक सीट छोड़कर यात्रियों ने किया सफर
करीब सवा साल तक महामारी काल में न्यू नॉर्मल के आदी हो चुके कुछ यात्रियों ने सीट होने पर भी एक दूसरे के नजदीक बैठने के बजाय खड़े होकर सफर किया। बसों में भी छूट के बावजूद सुबह के वक्त भीड़ सामान्य रही। यात्रियों के मुताबिक मेट्रो में भले ही सभी सीटों पर बैठने की इजाजत दे दी गई है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए खुद को और अधिक सतर्क रहना होगा। अगर, एक के बाद एक सीट पर यात्री बैठेंगे तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सकता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा कम कैसे हो सकता है। 

छूट के बाद भी एक सीट छोड़कर यात्रियों ने किया सफर
करीब सवा साल तक महामारी काल में न्यू नॉर्मल के आदी हो चुके कुछ यात्रियों ने सीट होने पर भी एक दूसरे के नजदीक बैठने के बजाय खड़े होकर सफर किया। बसों में भी छूट के बावजूद सुबह के वक्त भीड़ सामान्य रही। यात्रियों के मुताबिक मेट्रो में भले ही सभी सीटों पर बैठने की इजाजत दे दी गई है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए खुद को और अधिक सतर्क रहना होगा। अगर, एक के बाद एक सीट पर यात्री बैठेंगे तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सकता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा कम कैसे हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed