फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi literature fair starts from today online event held from february 18 to 27

दिल्ली साहित्य मेला आज से शुरू: 18 से 27 फरवरी तक होगा ऑनलाइन आयोजन, नोबेल पुरस्कार विजेता, बेस्टसेलर के साथ-साथ नवोदित लेखक व कलाकार होंगे शामिल

Fri, 18 Feb 2022 02:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 02:21 AM IST
सार

कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के साथ पिछले साल 9वें संस्करण को ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसमें लेखक और मॉडरेटर वर्चुअल रूप से जुड़ रहे थे। महामारी की वजह से पिछले साल की तरह इस साल भी महोत्सव के 10वें संस्करण को ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
delhi literature fair starts from today online event held from february 18 to 27
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में 18 फरवरी से दिल्ली साहित्य मेले के 10वें संस्करण का आगाज हो रहा है। आगामी 27 फरवरी तक चलने वाले मेले का आयोजन कोरोना की वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। मेले में विभिन्न मंत्रियों से लेकर लेखक व कलाकार शामिल होंगे।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के साथ पिछले साल 9वें संस्करण को ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसमें लेखक और मॉडरेटर वर्चुअल रूप से जुड़ रहे थे। महामारी की वजह से पिछले साल की तरह इस साल भी महोत्सव के 10वें संस्करण को ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
महोत्सव की निदेशक भारती भार्गव ने कहा कि पिछले दो वर्षों से दिल्ली साहित्य महोत्सव ने वास्तव में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है। इस दौरान न केवल केंद्रीय मंत्रियों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं और बेस्टसेलर लेखकों ने भाग लिया है, बल्कि दर्शकों और प्रतिभागियों के मामले में भी व्यापक पहुंच सुनिश्चित की है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर में फैले दर्शकों के साथ व्यापक जुड़ाव का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली साहित्य महोत्सव-2022 की सूची में नोबेल पुरस्कार विजेता और लेखक डॉ. कैलाश सत्यार्थी, डॉ. शशि थरूर, केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन जी. रेड्डी, केंद्रीय मंत्री और लेखक भूपेंद्र यादव के साथ अर्थशास्त्री इला पटनायक भी मौजूद रहेंगी। महोत्सव में राजनेता मनीष तिवारी अपनी पुस्तक 10 फ्लैशप्वाइंट 20 इयर्स के माध्यम से वर्षों से भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति का विश्लेषण करेंगे। 


दर्शक पौराणिक लेखिका भानुमति नरसिम्हन के साथ एक सत्र को देख सकेंगे। बॉलीवुड अभिनेता नीना गुप्ता और दिव्या दत्ता, अजय कुमार पांडे व सागरिका घोष  इस समारोह में शिरकत करेंगे। डिजिटल लेखकों को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से साहित्य महोत्सव ने इंस्टा-कहानी नामक युवा प्रतिभाओं के लिए एक विशेष प्रतियोगिता शुरू की है। प्रतिभागियों को सेलिब्रेटिंग द इंडियन इन मी या रिजॉइसिंग लाइफ विषय पर अपनी कहानी सुनाने और एक मिनट के वीडियो-रील के रूप में अपने आकर्षक और विचारोत्तेजक विचार पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed