{"_id":"62560dc72faf4641304f73d3","slug":"delhi-legal-notice-to-144-for-getting-mosquito-larvae-sdmc-takes-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मच्छरों का लार्वा मिलने पर 144 को लीगल नोटिस, एसडीएमसी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मच्छरों का लार्वा मिलने पर 144 को लीगल नोटिस, एसडीएमसी ने की कार्रवाई
Wed, 13 Apr 2022 05:10 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:10 AM IST
सार
नगर निगम के अनुसार, एनजी कट नाले एवं नजफगढ़ नाले में बड़ी संख्या में क्यूलेक्स मच्छर का लार्वा पाया गया। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को पिछले दो माह में 22 नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
मच्छर का लार्वा मिलने पर भेजे नोटिस
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में मच्छरों का लार्वा मिलने पर 144 को लीगल नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार, एनजी कट नाले एवं नजफगढ़ नाले में बड़ी संख्या में क्यूलेक्स मच्छर का लार्वा पाया गया। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को पिछले दो माह में 22 नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय पुरातत्व विभाग के तहत कुतुब मीनार परिसर स्थित शमसी तालाब, इग्नू कैंपस, आईआईटी दिल्ली कैंपस, सीपीडब्ल्यूडी के स्वामित्व वाले एनसीईआरटी कैंपस, जेएनयू कैंपस, जल बोर्ड के ग्रेटर कैलाश-1 व एनआरआई कालोनी स्थित पंप हाउस को भी लीगल नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन