फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Keeping the rules aside facilities were given to Satyendra in the jail says a report

Delhi : नियमों को ताक पर रखकर सत्येंद्र को दीं जेल में सुविधाएं, उच्चाधिकार समिति ने एलजी को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 02 Dec 2022 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 04:10 AM IST
सार

Delhi : सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नियमों को ताक पर रखकर जैन को जेल में मसाज सहित दूसरी सेवाएं भी मुहैया कराई जा रहीं थीं। तीन सदस्यीय कमेटी ने जेल के तत्कालीन महानिदेशक संदीप गोयल, अधीक्षक अजीत कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Delhi : Keeping the rules aside facilities were given to Satyendra in the jail says a report
जेल में जैन... - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े वीडियो प्रसारित होने के बाद इस मामले की जांच के लिए गठित उच्चाधिकार समिति ने अपनी रिपोर्ट एलजी को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नियमों को ताक पर रखकर जैन को जेल में मसाज सहित दूसरी सेवाएं भी मुहैया कराई जा रहीं थीं। तीन सदस्यीय कमेटी ने जेल के तत्कालीन महानिदेशक संदीप गोयल, अधीक्षक अजीत कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेल में जैन की सेवा में कई कैदियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि इसमें पांच कैदी शामिल थे, जिनमें तीन पॉक्सो कानून के तहत अपराध में जेल में बंद हैं। इस मामले का खुुलासा होने के बाद कहा गया कि कैदियों ने अपनी मर्जी से जैन को सुविधाएं मुहैया कीं, लेकिन इस मामले में हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि कैदी स्वेच्छा से नहीं, बल्कि अधिकारियों के दबाव में ऐसा करने के लिए मजबूर थे। उन्हें चिंता सता रही थी कि अगर जैन की सेेवा से इंकार करते हैं तो जेल में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


दूसरे कैदियों के नाम पर जेल कार्ड से जरूरी सामान की खरीदारी की जाती थी, ताकि रिकॉर्ड में शामिल ना हो सके। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनके सेल में मिलने के कई लोग आते थे। इनमें मामले में शामिल सह अभियुक्त भी थे। कमेटी ने जेल नियमावली के खिलाफ बताया। इसमें कहा गया है कि जैन से मिलने उनके परिजन भी अक्सर पहुंचते थे और अधिकारियों की सहमति और जानकारी के बगैर जेल में ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में जेल के तत्कालीन डीजी संदीप गोयल पर जैन को वीआईपी सुविधाएं मुहैया करवाने का आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की भी सिफारिश की गई है। कमेटी ने बताया कि कैसे तिहाड़ के डीजी संदीप गोयल जैन को कैसे और क्या-क्या सुविधाएं मुहैया की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed