{"_id":"619bbd5a74d2ba0ec618edeb","slug":"delhi-jal-board-will-be-faceless-20-services-from-connection-to-complaints-will-be-online-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जल बोर्ड होगा फेसलेस, कनेक्शन लेने से लेकर शिकायतों तक की 20 सेवाएं होंगी ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जल बोर्ड होगा फेसलेस, कनेक्शन लेने से लेकर शिकायतों तक की 20 सेवाएं होंगी ऑनलाइन
Mon, 22 Nov 2021 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:25 PM IST
सार
दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार जल बोर्ड की अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराएगा। जिससे लोगों को पारदर्शी तरीके से जल बोर्ड की सेवायें उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
satendra jain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार लगातार अपने विभागों को फेसलेस करने की तरफ कदम बढ़ा रही है। परिवहन विभाग की अधिकतम सीमाएं ऑनलाइन करने के बाद अब सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड की 20 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए पहल की है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली जल बोर्ड से कनेक्शन लेने से लेकर अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन और एक ऐप के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है। सरकार का दावा है कि इससे भ्रष्टाचार में कमी आती है और लोगों की सेवाएं ज्यादा बेहतर ढंग से की जाती हैं।
दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार जल बोर्ड की अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराएगा। जिससे लोगों को पारदर्शी तरीके से जल बोर्ड की सेवायें उपलब्ध कराई जा सकें। दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए 49 रिक्त पदों को भरने के लिए भी मंजूरी दे दी है। इसमें इंजीनियर से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल है।