फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: IRS officer arrested for molesting IAS officer

Delhi : आईएएस अधिकारी से छेड़छाड़ में आईआरएस अफसर गिरफ्तार, एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sat, 20 May 2023 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 03:25 AM IST
सार

आरोपी महिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचकर उन्हें धमकाने लगा था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने  मामला दर्ज कर आरोपी सोहेल को बृहस्पतिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Delhi: IRS officer arrested for molesting IAS officer
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महिला अधिकारी से छेड़छाड़ व धमकाने के आरोप में पुलिस ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी सोहेल मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचकर उन्हें धमकाने लगा था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने  मामला दर्ज कर आरोपी सोहेल को बृहस्पतिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोहेल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने मामले पर चुप्पी साधी हुई है। वहीं, एक आला अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला अधिकारी कोरोना के दौरान आरोपी के संपर्क में आई थी। लेकिन, अब उससे बातचीत बंद करना चाहती थी।
विज्ञापन


आरोपी बृहस्पतिवार को उनके दफ्तर पहुंचा और धमकाया। जब उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट की, तो आरोपी ने रात को महिला अधिकारी के घर परफ्यूम भेजकर केस को वापस लेने के लिए धमकाया। दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दफ्तर से लैपटॉप व अन्य सामान भी जब्त किया गया है। आरोपी अधिकारी दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed