{"_id":"603649508ebc3e769f0931e6","slug":"delhi-id-used-of-ex-cabinet-secretary-and-fraud-of-lakhs-of-rupess","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पूर्व कैबिनेट सचिव की आईडी बनाकर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पूर्व कैबिनेट सचिव की आईडी बनाकर लाखों ठगे
Wed, 24 Feb 2021 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
दिल्ली के वसंतकुंज(नार्थ) थाना इलाके में पूर्व कैबिनेट सचिव की फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस ई-मेल से इलाज के नाम पर लाखों रुपये मांग लिए गए। वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिले की साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीडी गुप्ता बी-ब्लाक, वसंतकुंज में रहते हैं। उन्होंने वसंतकुंज पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पास प्रभात कुमार नाम के एक व्यक्ति को फोन आया। मेल करने वाले ने खुद को पूर्व कैबिनेट सचिव बताया।
विज्ञापन
ई-मेल में कहा गया कि उनके भतीजे की तबीयत खराब है उन्हें तुरंत एक लाख रुपये की जरूरत है। बीडी गुप्ता ने सहायता करने के उद्देश्य से ई-मेल में दिए गए बैंक खाते में एक लाख रुपये डाल दिए। बाद में उनको पता लगा कि ई-मेल पूर्व कैबिनेट सचिव ने नहीं, बल्कि उनका किसी ने मेल हैक लिया है और उसने पैसे अपने खाते में डलवाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। उसने पूर्व कैबिनेट सचिव के मेल से मिलता-जुलता मेल बनाया था।