{"_id":"694aa0277dc7d43d7a0712d1","slug":"delhi-high-court-response-from-government-and-producers-of-web-series-on-petition-of-gangster-vikas-dubey-s-wi-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूपी 77' पर रोक की मांग: कोर्ट ने पत्नी की याचिका पर मांगा जवाब, गैंगेस्टर विकास दुबे पर बनी है वेब सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यूपी 77' पर रोक की मांग: कोर्ट ने पत्नी की याचिका पर मांगा जवाब, गैंगेस्टर विकास दुबे पर बनी है वेब सीरीज
Tue, 23 Dec 2025 07:29 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:29 PM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी की याचिका पर केंद्र सरकार और वेब सीरीज निर्माताओं से जवाब मांगा है। याचिका में वेब सीरीज यूपी 77 की रिलीज रोकने की मांग है। कोर्ट ने नोटिस जारी कर सुनवाई बुधवार को तय की।
विज्ञापन
विकास दुबे एनकाउंटर से प्रेरित यूपी 77
- फोटो : एक्स
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी की याचिका पर केंद्र सरकार और वेब सीरीज के निर्माताओं से जवाब तलब किया है। याचिका में विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही वेब सीरीज 'यूपी 77' की रिलीज रोकने की मांग की गई है। यह सीरीज वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने याचिका पर नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की। याचिकाकर्ता ने सीरीज की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विकास दुबे को 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार, कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी दुबे को उज्जैन से सरेंडर के बाद कानपुर लाया जा रहा था। रास्ते में वाहन पलटने के बाद वह कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहा था, जिस दौरान मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। याचिका में दावा किया गया है कि यह सीरीज विकास दुबे के जीवन पर आधारित है, जिससे परिवार को ठेस पहुंच सकती है।
विज्ञापन