फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi high court Ensure training of prisoners studying social work in IGNOU course

Delhi high court: इग्नू के कोर्स में सोशल वर्क की पढ़ाई करने वाले कैदियों की ट्रेनिंग सुनिश्चित करें डीजी जेल

Wed, 16 Nov 2022 03:38 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 03:38 PM IST
सार

अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 28 नवंबर से पहले डीजी (जेल) से रिपोर्ट मांगी है। यह आदेश 24 वर्षीय व्यक्ति करण द्वारा दायर अपील में पारित किया गया, जिसने 2017 के हत्या के मामले में अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती दी है। 

विज्ञापन
Delhi high court Ensure training of prisoners studying social work in IGNOU course
Delhi high court - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालाय ने तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे कैदियों के लिए जल्द व्यावहारिक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस मुक्ता गुप्ता और जस्टिस अनीश दयाल की खंडपीठ ने डायरेक्टर जनरल से यह देखने को कहा कि उपयुक्त प्रोग्राम तैयार किया जाए जिससे  कैदियों द्वारा किए जा रहे कोर्स में फील्ड वर्क या व्यावहारिक ट्रेनिंग की जरुरतों को जेल के अंदर पूरा किया जा सके। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख पर जेल अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


अदालत ने हत्या के एक मामले में दोषी करण की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अनिवार्य व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने के लिए 5 सप्ताह के लिए अपनी सजा को निलंबित करने की मांग की है। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता और न्यायमूर्ति अनीश दयाल की खंडपीठ ने महानिदेशक (कारागार) से कहा कि वे इस बात की देखरेख करें कि एक उपयुक्त कार्यक्रम तैयार किया जाए। 
विज्ञापन


अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 28 नवंबर से पहले डीजी (जेल) से रिपोर्ट मांगी है। यह आदेश 24 वर्षीय व्यक्ति करण द्वारा दायर अपील में पारित किया गया, जिसने 2017 के हत्या के मामले में अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती दी है। अपनी अपील में 2020 से लंबित है। करण ने हाल ही में इग्नू से बैचलर ऑफ सोशल वर्क के पहले सेमेस्टर के अनिवार्य व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए पांच सप्ताह की अवधि के लिए सजा के अंतरिम निलंबन की मांग करते हुए आवेदन दायर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed