फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi HC agrees to hear a plea by Alt News co founder Mohammed Zubair challenging his arrest

दिल्ली: ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

Thu, 30 Jun 2022 03:56 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jun 2022 03:56 PM IST
सार

याचिका में मोहम्मद जुबैर ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत में हो रही पूछताछ पर सवाल उठाए हैं। अदालत जुबैर की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
Delhi HC agrees to hear a plea by Alt News co founder Mohammed Zubair challenging his arrest
मोहम्मद जुबैर - फोटो : Social media

विस्तार

ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंजूरी दे दी है। याचिका में मोहम्मद जुबैर ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत में हो रही पूछताछ पर सवाल उठाए हैं। अदालत जुबैर की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को जुबैर को जमानत देने से इनकार करते हुए रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ा दी थी। जुबैर को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर की पांच दिन की और रिमांड मांगी थी। हालांकि, न्यायालय ने चार दिन की रिमांड दी थी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्विटर हैंडल से जून महीने में शिकायत मिलने के बाद मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोहम्मद जुबैर ने एक विशेष धर्म के भगवान की जानबूझकर अपमान करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी। उनके ट्वीट को री-ट़्वीट किया जा रहा था। उनके अनुयायियों व सोशल मीडिया संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर ट्वीट को फैलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मोहम्मद जुबैर को पूछताछ के लिए द्वारका स्थित आईएफएसओ के कार्यालय बुलाया गया था। पूछताछ में उनके ट्वीट को आपत्तिजनक पाया गया। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ऐसा कार्य जिससे माहौल बिगडने और उपद्रव होने की आशंका हो) और धारा 295 (किसी समाज द्वारा पवित्र माने वाली वस्तु का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


जुबैर के बेंगलुरु स्थित आवास पर पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को मोहम्मद जुबैर के बेंगलुरु स्थित आवास पर उनके 2018 के ट्वीट से संबंधित जांच के तहत पहुंची। पुलिस ने बताया कि हमारी चार सदस्यीय टीम जुबैर के घर पहुंची है। पुलिस के अनुसार, जुबैर ने कहा है कि उसने वह फोन खो दिया जिसका कथित तौर पर आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट करने में इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed