फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi govt to get rid of pollution through biodecomposer in capital

दिल्ली: बायोडिकंपोजर से निकलेगा पराली का हल, प्रदूषण की समस्या से मिलेगी निजात

Mon, 13 Sep 2021 02:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Sep 2021 02:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पराली की समस्या का हल बायोडिकंपोजर है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकंपोजर को 39 गांवों में प्रभावी ढंग से लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। इससे पराली खत्म भी हो जाएगी और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

विज्ञापन
Delhi govt to get rid of pollution through biodecomposer in capital
पराली जलाते हुए किसान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में हर साल पराली के कारण पर्यावरण प्रदूषण की समस्या होती है। हर बार इसके निदान की तमाम कोशिशें की जाती हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकलता। इस बार समय आने से पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान खोज लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसका हल बायोडिकंपोजर से मिला है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकंपोजर को 39 गांवों में प्रभावी ढंग से लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। 
विज्ञापन


कैसे काम करता है बायोडिकंपोजर
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि यह एक अलग तरह की प्रक्रिया है, इसके तहत धान की फसल काट लेने के बाद बचने वाली पराली को रसायन द्वारा खेत में ही गला दिया जाता है। यह रसायन है जो खेत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। मालूम हो कि पहले इस पराली को जला दिया जाता था, जिसके कारण राजधानी की हवा में प्रदूषण फैलता था।
विज्ञापन


पिछले साल भी मिले थे अच्छे परिणाम
उन्होंने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता 10 अक्टूबर के आसपास फिर से खराब हो जाएगी और नवंबर अंत तक इसी तरह जारी रहेगी, मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के कारण ऐसा होगा। पिछले साल, दिल्ली सरकार ने एक समाधान निकाला। पूसा इंस्टीट्यूट ने इससे निपटने के लिए बायो डीकंपोजर बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बायो डीकंपोजर ने उत्साहजनक परिणाम दिए है, यदि सभी मिलकर इसे लागू करेंगे तो आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण के जो हालात हर साल देखने को मिलते हैं उससे कुछ हद तक छुटकारा जरूर मिल जाएगा। मगर इसके लिए सभी को मिलकर कदम उठाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed