फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government says only 25 per cent ICU beds are reserved for corona patients

निजी अस्पतालों में अब मात्र 25 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित: दिल्ली सरकार

Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi government says only 25 per cent ICU beds are reserved for corona patients
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अब निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित आईसीयू बिस्तरों की संख्या कम करके 25 प्रतिशत कर दी। दिल्ली सरकार के इस निर्णय पर याचिकाकर्ता एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ने संतुष्टी जताते हुए याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सरकार के 12 सितंबर 2020 के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 80 फीसदी आईसीयू बेड आरक्षित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति नवीन चावला के समक्ष पेश एसोसिएशन के वकील सान्याम खेत्रपाल ने कहा कि अस्पताल सरकार के 15 जनवरी के उस आदेश से संतुष्ट हैं, जिसमें कोविड-19 मरीजों के लिए आईसीयू में आरक्षित बिस्तरों की संख्या कम करके 25 प्रतिशत किए जाने का आदेश दिया गया है। ऐसे में याचिका वापस लेने की इजाजत प्रदान की जाए। अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने पेश रिपोर्ट में कहा है कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित आईसीयू बिस्तरों की संख्या घटाकर 25 फीसदी कर दी है। सरकार ने महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद आरक्षित बिस्तरों की संख्या को क्रमिक रूप से घटाया है। नवंबर, 2020 में कोविड -19 संक्रमण के रोजाना 8000 नए मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या कम हो रही है। एक फरवरी को 121 नये मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed