फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government responsible for deaths in Hospitals

दिल्ली सरकार की लापरवाही से ऑक्सीजन की कमी : कांग्रेस

Sun, 25 Apr 2021 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi government responsible for deaths in Hospitals
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने ऑक्सीजन की कमी के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालत व सही समय पर उचित कदम नहीं उठाए जाने से जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल व गंगा राम सहित तमाम अस्पतालों में हुई मौतों के जिम्मेदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। दत्त ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कहा ये एक तरह से सरकार की आपराधिक लापरवाही है।
विज्ञापन

दत्त ने यह भी कहा कि 11 से 14 अप्रैल के बीच जब केंद्र सरकार के अधिकारियों ने ऑक्सीजन मैपिंग से जुड़ा कदम उठाया व दिल्ली सरकार से जवाब मांगा तो क्यों लापरवाही बरती गई। संभव है कि अगर ये मैपिंग का अभ्यास नहीं होता तो दिल्ली सरकार अभी भी नींद में होती। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल के बाद ही दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन की बढ़ती मांग का सही जानकारी उपलब्ध हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का निजी तौर पर ध्यान नहीं देना आपराधिक लापरवाही है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में अभिषेक दत्त ने यह भी कहा कि 8 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार के फंड को उपयोग नहीं करना लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed