फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government No notification of corona investigation for those coming to Delhi from five states

पांच राज्यों से दिल्ली आने वालों के लिए कोरोना जांच का नोटिफिकेशन नहीं, प्रस्ताव पर अभी भी चर्चा कर रही सरकार

Thu, 25 Feb 2021 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
delhi government No notification of corona investigation for those coming to Delhi from five states
फाइल फोटो - फोटो : PTI
देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में संक्रमण की तीन-तीन लहर का सामना कर चुकी दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए सरकार पांच राज्यों से आने वालों के लिए कोरोना की जांच को अनिवार्य करने की चर्चा तेज हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में साफ तौर पर कहा है कि अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन


चर्चा है कि महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, केरल, मध्यप्रदेश और जम्मू कश्मीर से आने वाले लोगों के लिए दिल्ली में प्रवेश से पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य हो सकता है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं गया है। 
विज्ञापन


हालांकि डीडीएमए की बैठक में जरूरी इस पर चर्चा हुई थी लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ है। जब तक डीडीएमए के निर्देश नहीं मिलते हैं तब तक विभाग नोटिफिकेशन जारी भी नहीं कर सकता है। उधर दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि अगली डीडीएमए की बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमति मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली में किसी भी राज्य से आने वाले व्यक्ति के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि दो दिन पहले बैठक के दौरान कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों की दिल्ली प्रवेश से पहले कोविड जांच को अनिवार्य किया जा सकता है। जमीनी स्तर पर इस प्रस्ताव को लागू करना चुनौतियों से भी भरा है। 

स्वास्थ्य विभाग के ही अधिकारियों की मानें तो बाहरी राज्यों से दिल्ली आने वालों की जांच रिपोर्ट देखकर प्रवेश करने काफी दिक्कतें हो सकती हैं। सीमा क्षेत्र में जाम लग सकते हैं जिसकी वजह से आम जनता को भी आवागमन की दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि अगर इस प्रस्ताव पर डीडीएमए की सहमति होती है तो आगे इसे किस तरह से लागू किया जाए? इस पर योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed