फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government declares two more hospitals in delhi deepchand bandhu and raja harishchandra covid special hospital

दिल्ली के दो और प्राइवेट अस्पताल दीपचंद बंधु और राजा हरिश्चंद्र भी बने कोविड विशेष

Fri, 29 May 2020 10:18 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
delhi government declares two more hospitals in delhi deepchand bandhu and raja harishchandra covid special hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने अपने दो और अस्पतालों को कोविड विशेष बनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव ने दीपचंद बंधु अस्पताल और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार का फैसला लिया है।

विज्ञापन


दोनों ही अस्पतालों में 200-200 बेड की क्षमता है। दो जून से इन अस्पतालों में कोविड मरीजों का उपचार हो सकेगा, तब तक के लिए अस्पताल प्रबंधन को तैयारियां पूरी करने का वक्त दिया है। फिलहाल इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को नजदीकी अन्य अस्पताल में रेफर करने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन


अगर नजदीकी अस्पतालों में किसी मरीज की जरूरत के अनुसार विशेषज्ञता नहीं है तो उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। इसका खर्च दिल्ली आरोग्य कोष के जरिए वहन किया जाएगा। इसी के साथ ही राजधानी में कोरोना वायरस के उपचार को लेकर दिल्ली सरकार के अस्पतालों की संख्या दो से बढ़कर चार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक लोकनायक अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ही कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इन दोनों अस्पतालों को मिलाकर कुल बेड की क्षमता करीब ढाई हजार है। 

पांच अस्पतालों के साथ जोड़े होटल

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की सचिव ने शुक्रवार को एक अन्य आदेश में राजधानी के पांच प्राइवेट अस्पतालों को अलग-अलग होटलों के साथ जोड़ा है। इन अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों को जरूरत पड़ने पर होटलों में शिफ्ट किया जा सकता है। इन पांच और तीन सितारा होटलों के लिए सरकार ने अलग-अलग कीमतें भी निश्चित कर दी हैं। पांच सितारा होटल एक दिन के पांच, तो तीन सितारा होटल में चार हजार रुपये अधिकतम तय किए हैं। अस्पतालों के जरिए इसका भुगतान किया जाएगा। इनमें बत्रा, अपोलो, बीएल कपूर, गंगाराम सिटी और मैक्स अस्पताल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed