फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Gandhi Nagar Murder News: relative murdered young man aftab alam in property dispute in delhi gandhi nagar

दिल्ली: बिहार के युवक की निर्मम हत्या, रिश्तेदार ने ही कैंची घोंपकर दी खौफनाक मौत

Sat, 06 Mar 2021 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Mar 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Gandhi Nagar Murder News: relative murdered young man aftab alam in property dispute in delhi gandhi nagar
दिल्ली गांधी नगर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में रिश्तेदार ने युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी की छत पर छलांग लगाकर भागने के दौरान घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अफताब आलम(18) के रूप में हुई है। मूलत: बिहार के अररिया का रहने वाला आफताब करीब आठ माह पहले गांव से दिल्ली आया था और गांधी नगर के अजीत नगर में गांव के रहने वालों के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। उसके परिवार में पिता जाबूल, मां अंजुम व अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले आफताब का रिश्तेदार राशिद भी अपने भाई वसीम के साथ अररिया बिहार से दिल्ली काम की तलाश में आया। दोनों गांव के लोगों के साथ ही अजीत नगर में रहने लगे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे अफताब और राशिद मकान की छत पर थे। जबकि अन्य लोग नीचे कमरे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। राशिद ने अफताब की पिटाई कर दी औैर इस दौरान उसपर कैंची से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब आस पास के लोग वहां पहुंचे तो भागने के लिए उसने पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अफताब और राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अफताब को मृत घोषित कर दिया। पुलिस राशिद से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed