फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Friend first attacked a property dealer under the influence of alcohol later pushed him down the stairs died

दिल्ली: दोस्त ने शराब के नशे में प्रॉपर्टी डीलर पर पहले किया प्लास से हमला, बाद में दे दिया सीढ़ियों से धक्का, मौत

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
सार

मंजीत ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच उनके पति के दोस्त मंगल संदीप को अपने साथ ले गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने संदीप को कॉल करना शुरू कर दिया। बाद में मंगल ने उनकी कॉल रिसीव कर बुलाया।

विज्ञापन
Delhi: Friend first attacked a property dealer under the influence of alcohol later pushed him down the stairs died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम जिला के ख्याला इलाके में शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक शख्स ने अपने दोस्त पर प्लास (प्लायर) से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल करने के बाद उसने सीढ़ियों से धक्का दे दिया। खबर मिलने के बाद जख्मी शख्स की पत्नी वहां पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त संदीप सिंह अहलूवालिया (52) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दोस्त मंगल सिंह (54) को गिरफ्तार कर लिया। मंगल और संदीप पुराने दोस्त हैं और अक्सर शाम के समय एक साथ बैठकर शराब पीते थे। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मृतक के हैं दो बेटे और एक बेटी

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संदीप सिंह अपने परिवार के साथ विष्णु गार्डन, ख्याला इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी मंजीत कौर, दो बेटे और एक बेटी है। संदीप का प्रॉपर्टी के अलावा जींस बनाने का कारोबार था। पुलिस को दिए बयान में मंजीत ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच उनके पति के दोस्त मंगल संदीप को अपने साथ ले गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने संदीप को कॉल करना शुरू कर दिया।

खुद आरोपी ने फोन उठाकर कहा, संदीप नशे में पडा है, ले जाओ

काफी फोन करने पर एक बार उनके दोस्त मंगल ने फोन उठाकर बताया कि संदीप यहां नशे में पड़ा है, उसे उठाकर ले जाओ। मंजीत फौरन विष्णु गार्डन में ही मौजूद मंगल के घर पहुंची। वहां संदीप बुरी तरह जख्मी हालत में सीढ़ियों पर पड़ा था। उसकी नाक, कनपटी और सिर से खून निकल रहा था। उस समय तक संदीप को थोड़ा होश था। उसने बताया कि झगड़े के दौरान पहले मंगल ने उसे पीटा और बाद में सीढ़ियों से धक्का दे दिया। मंजीत फौरन संदीप को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनको मृत घोषित कर दिया।

शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद दिया वारदात को अंजाम

अस्पताल से ही पुलिस को संदीप की मौत की खबर मिली। मंजीत का बयान लेकर पुलिस आरोपी मंगल की तलाश में पहुंची। वह घर से फरार मिला। बाद में पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान संदीप ने उसे गाली दे दी थी। इस बात पर दोनों के बीच पहले हाथापाई हुई। संदीप ने भी हमला कर मंगल सिर फोड़ दिया। बाद में मंगल ने घर में रखे प्लास से संदीप पर हमला किया और उसे पहली मंजिल की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। हमले और सीढ़ियों से गिरने के कारण संदीप की मौत हो गई। मंगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका अपना डाई बनाने का कारोबार है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed