फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Four new judges take oath in High Court total number is 34

दिल्ली: हाईकोर्ट में चार नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, कुल संख्या 34 हुई

Mon, 28 Feb 2022 11:58 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 28 Feb 2022 11:58 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदीरत्ता और सुधीर कुमार जैन को दिल्ली हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश के तौर पर पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है।

विज्ञापन
Delhi: Four new judges take oath in High Court total number is 34
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को एक महिला समेत चार न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदीरत्ता और सुधीर कुमार जैन को दिल्ली हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश के तौर पर पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 34 हो गई है। दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की अधिकतम स्वीकृत संख्या 60 है। कानून एवं न्याय मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन

भारत के न्याय सचिव के रूप में कार्यरत थे जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता

जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता भारत के न्याय सचिव के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला कोर्ट के न्यायाधीश थे। इससे पहले वे दिल्ली सरकार के न्याय विभाग में प्रमुख सचिव के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने भी न्याय सचिव को बधाई दी।

जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा नई दिल्ली जिला कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। शर्मा इससे पहले एक मई 2017 से छह जनवरी 2020 तक दिल्ली हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं। जस्टिस सुधीर कुमार जैन राउज एवेन्यू कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं जस्टिस नीना बंसल कृष्णा साकेत (दक्षिण-पूर्वी) जिला अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं।

छह में से चार नामों को केंद्र ने किया मंजूर

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हाल ही में एक फरवरी 2022 को हुई अपनी बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर छह न्यायिक अधिकारियों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी, जिनमें से चार लोगों के नाम पर केंद्र सरकार ने मुहर लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed