फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Fire News: Fire Breaks Out in Slums Near Delhi’s Sultanpuri Road

Delhi Fire: कूड़े में लगी आग से 200 झुग्गियां जलीं, भगदड़ में आठ लोग घायल

Sat, 04 Mar 2023 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 03:29 AM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 के पीछे बनी झुग्गियों में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान झुग्गियों में सिलेंडर के कई धमाके हुए। दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची और चार घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Delhi Fire News: Fire Breaks Out in Slums Near Delhi’s Sultanpuri Road
आग बुझाने में रोबोट का इस्तेमाल.... - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमन विहार के पूठकलां इलाके में बृहस्पतिवार देर रात कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग वहां स्थित झुग्गियों में फैल गई और करीब 200 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान झुग्गियों में रखे सिलिंडरों में धमाके होने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी कोशिश में गिरने से आठ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तंग गली होने की वजह से वे घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाईं। इसके बाद अधिकारियों ने रोबोट गाड़ियाें को मौके पर बुलाकर करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। पूठ कलां गांव के करीब एक एकड़ जमीन पर लोग कबाड़ का सामान चुनने के बाद उसे रखते हैं।
विज्ञापन


 इसमें पन्नी, गत्ता और कागज वगैरह रखे हुए थे। यहीं पर कूड़ा बीनने वालों की करीब दो सौ झुग्गियां बनी हुई है। रात करीब 12.13 बजे अचानक कूड़े के ढेर में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी फैली और आग पास स्थित झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झुग्गियाें में आग लगते ही लोग जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान झुग्गी में रखे गैस सिलिंडरों में धमाके होने लगे। इससे आग ने भयावह रूप ले लिया। लोगों ने आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। 

सूचना मिलते ही अमन विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल हुए आठ लोगों सुरजमल, कपूर, सागर, पप्पू, बबलू, कंवर सिंह, राज सिंह और चांद को तुरंत पास के अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। 


संकरी गली व रास्ता नहीं होने की वजह से रोबोट मशीन से बुझाई गई आग 
सूचना मिलने के बाद दमकल की  22 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने गाड़ियों को दूर में रोककर पाइप के जरिए आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। उसके बाद रोबोट गाड़ियों को मौके पर बुलाकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तड़के सवा चार बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। फायर के डिवीजन अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि आने जाने का एक ही रास्ता और संकरी होने की वजह से गाड़ियों को घटनास्थल तक ले जाने में काफी दिक्कत आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed