फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fire at Bhalswa landfill site Delhi Fire breaks out in building in Amar Colony of Lajpat Nagar nine fire tenders reach the spot

दिल्ली में आग का कहर : भलस्वा लैंडफिल साइट से उठ रहा है धुएं का गुबार, हवा में घुल रहा है जहर

Wed, 27 Apr 2022 07:18 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Apr 2022 07:18 AM IST
सार

भलस्वा लैंडफिल साइट में भीषण आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। उधर, लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में एक इमारत में आग लग गई। एक दुकान से आग फैलकर दूसरी इमारतों में भी पहुंच गई है।

विज्ञापन
fire at Bhalswa landfill site Delhi Fire breaks out in building in Amar Colony of Lajpat Nagar nine fire tenders reach the spot
धुएं का गुबार... - फोटो : ani

विस्तार

भलस्वा लैंडफिल साइट में भीषण आग लग गई है। दमकल की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन डंप यार्ड से अभी धुएं का घना गुबार उठ रहा है जिसके कारण आस-पास के इलाकों में पहले से ही प्रदूषित हवा और जहरीली हो रही है।

विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन सेवा में सहायक मंडल अधिकारी सी.एल. मीणा ने बताया कि शुरुआत में सिर्फ धुआं था लेकिन आग नहीं लगी थी। हवा चलने से आग फैली। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हमारी प्राथमिकता आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकना है। 
विज्ञापन


दिल्ली में लाजपत नगर में स्थित अमर कॉलोनी में मंगलवार को एक इमारत में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में एक इमारत में आग लग गई। एक दुकान से आग फैलकर दूसरी इमारतों में भी पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर नौ गाड़ियां भेजी गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed