फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Exercise started for change in Delhi's traffic system

Time to Change : दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के लिए शुरू हुई कसरत, समिति का गठन किया गया

Fri, 28 Oct 2022 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 04:06 AM IST
सार

Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था जल्द ही बदलने वाली है। ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्किल कम किए जाएंगे। अब 69 के बजाय करीब 50 ट्रैफिक सर्किल होंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन
Delhi : Exercise started for change in Delhi's traffic system
delhi traffic police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था जल्द ही बदलने वाली है। ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्किल कम किए जाएंगे। अब 69 के बजाय करीब 50 ट्रैफिक सर्किल होंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक कमेटी का गठन किया है। सर्किल कम होने से करीब ट्रैफिक पुलिस के करीब 450 पुलिसकर्मी अतिरिक्त हो जाएंगे। इन पुलिसकर्मियों को दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक को संभालने के लिए लगाया जाएगा। कमेटी ये भी बताएंगी कि कैसे दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी(ट्रैफिक) ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ट्रैफिक सर्किलों की संख्या 53 से बढ़ाकर एक सब-डिवीजन के हिसाब से 69 कर दी थी। ट्रैफिक पुलिस के जिले 15 कर दिए गए थे और जिले की कमान डीसीपी को दी थी। इससे पहले जिले को सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) संभालते थे। दो व तीन जिलों से मिलाकर बनाई रेंज को डीसीपी संभालते थे। 
विज्ञापन


एसीपी अब दो व तीन सर्किलों से मिलाकर बनाई सब डिवीजन को संभालते हैं। इससे जहां ट्रैफिक सर्किलों को संतुलन बिगड़ गया था वहीं कार्यालयों में स्टाफ बढ़ गया था। ट्रैफिक को संभालने के लिए सड़कों से ज्यादा कार्यालयों में ट्रैफिक स्टाफ हो गया था। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कितने सर्किल कम किए जाएं, कितने प्वाइंट बनाए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(हैडक्वाटर) विजय कुमार की देखरेख में बनी कमेटी में आईआईटी, दिल्ली, डीटीयू, सेंट्रल रोड एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट और स्कूल ऑफ आर्केटेक्चर एंड प्लानिंग के सदस्य हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कमेटी की एक-दो बैठक हो चुकी हैं। बैठक में तय किया गया है कि ट्रैफिक सर्किल की संख्या 69 से कम कर करीब 50 की जाए। इससे अतिरिक्त हुए 450 कर्मियों को व्यवस्था में लगाया जाए। जब ये पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरेंगे तो ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed