फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: aam aadmi party blame BJP for delay in arvind kejriwal nomination

अरविंद केजरीवाल का टोकन नंबर 45, आप ने कहा रोकने की साजिश तो भाजपा ने बताया 'नौटंकी'

Tue, 21 Jan 2020 06:42 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 21 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: aam aadmi party blame BJP for delay in arvind kejriwal nomination
नामांकन के लिए इंतजार करते केजरीवाल - फोटो : ANI

लगभग छह घंटे के इंतजार के बाद अरविंद केजरीवाल ने जामनगर स्थित चुनाव कार्यालय में नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनका टोकन नंबर 45 था।  देरी की वजह उनके आगे लाइन में लगे उम्मीदवार थे, जो अपना नामांकन कर रहे थे। इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


नामांकन के आखिरी दिन अचानक भारी संख्या में आवेदकों के सामने आने के बाद चुनाव कार्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अरविंद केजरीवाल स्वयं लाइन में लगकर इस मामले पर ट्वीट कर रहे थे कि कि पहली बार लोग पर्चा दाखिल करने आए हैं और उनसे गलतियां हो रही हैं। उन्हें मदद कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र के उत्सव में लोगों की भागीदारी देखकर आनंद महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासत तेज

इसी बीच इस मामले पर आम आदमी पार्टी और भाजपा में सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने इसे अरविंद केजरीवाल का नामांकन रोकने की साजिश करार दिया है। सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा इस तरह अरविंद केजरीवाल को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। वे तीसरी बार मुख्यमंत्री अवश्य बनेंगे।


हालांकि, सोमवार को जब अरविंद केजरीवाल से नामांकन के लिए जाने पर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि वे अपने लोगों को छोड़कर नामांकन कराने नहीं जा सकते और मंगलवार का दिन बचा हुआ है जब जाकर वे नामांकन कराएंगे।

तब इस पर कोई विवाद नहीं हुआ था, लेकिन मंगलवार को जिस तरह अरविंद केजरीवाल के पहले 44 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराने के लिए लाइन लगाया है, इस बात पर सियासत तेज हो गई है कि क्या अरविंद केजरीवाल को नामांकन दाखिल कराने से रोकने की साजिश की जा रही थी और क्या कानूनन ऐसा किया जा पाना संभव है?  

तिवारी ने बताया नौटंकी

वहीं, भाजपा ने इसे आम आदमी पार्टी की नई 'नौटंकी' करार दिया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी अपना नामांकन कराने के लिए निकले थे। लेकिन भीड़ ज्यादा होने का बहाना कर वे नामांकन के लिए नहीं पहुंचे।

नामांकन के आखिरी दिन भी वे अपने ही झूठे समर्थकों को सामने कर अपना नामांकन करने में व्यवधान के नाम पर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की छिछली राजनीति कर अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार नहीं बचा पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस देश में एक स्वतंत्र चुनाव आयोग काम करता है और उस पर सभी को यकीन करना चाहिए। वह अपना काम पूरी निष्पक्षता से काम करेगा। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed