{"_id":"6a11769950cdf824b402db4b","slug":"delhi-double-murder-video-of-victim-family-pleading-at-govindpuri-police-station-goes-viral-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Double Murder: 'दोनों लहुलूहान पड़े हैं, जल्दी चलो', थाने में पीड़ित परिवार की गुहार लगाते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Double Murder: 'दोनों लहुलूहान पड़े हैं, जल्दी चलो', थाने में पीड़ित परिवार की गुहार लगाते वीडियो वायरल
Sat, 23 May 2026 03:41 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 23 May 2026 03:41 PM IST
सार
दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में पीड़ित परिवार की गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मेन रोड पर खड़ी पीसीआर के कर्मी भी साथ में नहीं गए थे।
विज्ञापन
Delhi Double Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में मां शारदा साहू और बेटा खुशहाल की हत्या मामले से जुड़ी एक वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा कि पीड़ित विष्णु साहू (शारदा के पति ) की बहन व अन्य परिजन गोविंदपुरी थाने में पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं कि घर में महिला व उसके बेटे लहुलूहान पड़े हैं... जल्दी चलो।
यहां पर पुलिसकर्मियों जल्दी जाने की बजाय बहस करने लग जाते हैं। परिजन बार-बार रोते हुए गुहार लगाते दिख रहे हैं। काफी देर बाद पुलिसकर्मी में इंसानियत जागती है और वह घटनास्थल की ओर रवाना होते हैं।
विष्णु साहू के भाई दिनेश ने बताया कि विष्णु रात को घर आया तो उसने शारदा व खुशहाल को लहुलूहान पड़े देखा। उसने गली नंबर 10 में रहने वाली बहन गुड़िया को बताया। गुड़िया व अन्य परिजनों ने 100 नंबर पर फोन किया, मगर फोन लगा नहीं।
विज्ञापन
इसके बाद गुड़िया भागते हुए गोविंदपुरी के मेन रोड रविदास मार्ग पर गई। यहां पर उसे पीसीआर वैन मिली। मगर पीसीआर कर्मी मौके पर नहीं आए। इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य गोविंदपुरी थाने में गए। यहां की वीडियो शुक्रवार को दिनभर वायरल होती रही।