फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Decline in corona infection continues three patients die

दिल्ली: कोरोना संक्रमण में गिरावट जारी, तीन मरीजों की मौत

Tue, 08 Mar 2022 07:39 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 07:39 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 158 नए मामले सामने आए। वही 321 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे ठीक एक दिन पहले रविवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Delhi: Decline in corona infection continues three patients die
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि संक्रमण के चलते अभी भी मरीजों की मौतें हो रही हैं। बीते एक दिन में ही तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। वहीं दिसंबर 2021 के बाद पहली बार राजधानी में एक दिन के दौरान 200 से कम लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 158 नए मामले सामने आए। वही 321 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे ठीक एक दिन पहले रविवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई थी। विभाग के अनुसार बीते एक दिन में कोरोना की जांच के लिए 32,469 टेस्ट हुए, जिसमें दैनिक संक्रमण दर 0.49 फीसदी पाई गई। इसी के साथ राजधानी में 18,61,870 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,34,638 मरीज ठीक हुए जबकि 26,137 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

राजधानी में कोरोना से मृत्युदर 1.4 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1095 रह गई है। इनमें से होम आइसोलेशन में 882 कोविड केयर से सेंटर में एक और अस्पतालों में 54 मरीज भर्ती हैं। इनमें से आईसीयू में 27, ऑक्सीजन सपोर्ट में 29 और वेंटीलेटर पर सात मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 3,999 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed