{"_id":"6157fdd58ebc3e222b44e114","slug":"delhi-crime-news-goons-beats-up-a-boy-as-he-denys-to-do-namastey-breaks-his-tooth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नमस्ते नहीं करने पर गुस्साए बदमाश, मुक्का मारकर तोड़ा दांत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नमस्ते नहीं करने पर गुस्साए बदमाश, मुक्का मारकर तोड़ा दांत, मामला दर्ज
Sat, 02 Oct 2021 12:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 PM IST
सार
विकास ने बताया कि वह आइसक्रीम लेकर घर जा रहा था। रास्ते में लकी ने उसे रोककर नमस्ते करने के लिए कहा। विकास के मना करने पर लकी ने दोस्तों के साथ मिलकर लात-घूसों से उसकी पिटाई की और दांत तोड़ दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में नमस्ते नहीं करने से गुस्साए बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और मुंह पर मुक्का मारकर एक दांत तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगोलपुरी ई-ब्लॉक निवासी विकास ने बताया कि वह गुरुवार रात आइसक्रीम लेकर घर जा रहा था।
रास्ते में लकी मिला, जो अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। लकी ने उसे रोका और कहा कि बिना नमस्ते किए जा रहा है। विकास ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे गुस्साए लकी ने दोस्तों के साथ मिलकर लात-घूसों से उसकी पिटाई की। लकी ने मुंह पर मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया।
विज्ञापन
रास्ते में लकी मिला, जो अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। लकी ने उसे रोका और कहा कि बिना नमस्ते किए जा रहा है। विकास ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे गुस्साए लकी ने दोस्तों के साथ मिलकर लात-घूसों से उसकी पिटाई की। लकी ने मुंह पर मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया।
विज्ञापन