फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Crime itbp camp commandant son shot a jawan in dwarka

Delhi: ITBP कैंप में अफसर के बेटे ने जवान पर बरसाईं गोलियां, हत्या की वजह का पता नहीं; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 10:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 10:09 PM IST
सार

द्वारका जिले में आईटीबीपी कैंप में एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। द्वारका जिले के छावला स्थित भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के कैंप में वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Delhi Crime itbp camp commandant son shot a jawan in dwarka
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका जिले के छावला इलाके में भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (आईटीबीपी) के कैंप में बुधवार दोपहर सेकंड कमांडेंट अधिकारी के बेटे ने अपने घर के भीतर जवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। कैंप के भीतर गोली चली तो मौके पर हड़कंप मच गया। अधिकारी वहां पहुंचे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मृतक जवान की हुई पहचान
आईटीबीपी कैंप में गोली चलने की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त भूप सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है। क्राइम टीम के अलावा मौके पर एफएसएल को भी बुला लिया गया। बाद में घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवान पर चलाई कई गोलियां
पुलिस ने छानबीन के बाद भूप सिंह का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। भूप सिंह कैंप में कुक का काम करता था। उसके शरीर में कई गोलियां लगी थीं। एक गोली उसकी आंख में लगी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से पांच खोखे बरामद हुए है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कमांडेंट के बेटे दिग्विजय (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पिता की लाइसेंस पिस्टल से दिया वारदात को अंजाम
आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। दिग्विजय ने भूप सिंह की हत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार था। फिलहाल, वह बेरोजागर भी था। पुलिस उसके परिजनों के अलावा कैंप के बाकी जवानों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। चूंकि मामला सुरक्षा बलों से जुड़ा हुआ है। इसलिए दिल्ली पुलिस का कोई भी अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही थी।


 

दोपहर में मिली थी पुलिस को जानकारी
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2.20 बजे द्वारका जिला पुलिस को खबर मिली कि आईटीबीपी के छावला स्थित कैंप में गोली चली है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी छावला कैंप टाइप-4 पहुंची। पुलिस को यहां कॉलर कमांडेंट हेड क्वार्टर राजेश साहनी मिले। उन्होंने बताया कि गोली सेकंड कमांडेंट लोकपाल सिंह के बेटे ने अपने घर में चलाई है। कॉलर ने एक जवान के घायल होने की बात की। जांच के दौरान पुलिस को घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। टीम ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और अंदर दाखिल हुई। अंदर बालकनी में खून से लथपथ एक जवान पड़ा था। उसकी बायीं आंख में गोली लगी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

हत्या की वजह का खुलासा नहीं
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि भूपसिंह काम के सिलसिले में अपने कमांडेंट के घर आया था। वहां पर आरोपी दिग्विजय ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था या हत्या की कुछ और वजह थी। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दो साल पहले दिग्विजय की शादी हुई थी। हत्या के समय घर में एक महिला भी मौजूद थी। वहीं भूपसिंह भी शादीशुदा था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचित कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed