फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi court to consider taking cognizance of chargesheet against Supertech chairman RK Arora on September 15

Delhi: सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा के खिलाफ आरोप पत्र पर 15 को सुनवाई; कोर्ट

Mon, 28 Aug 2023 10:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 10:00 PM IST
सार

सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के मामले पर 15 सितंबर को विचार करने की संभावना है। विशेष न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला ने सोमवार को मामले की सुनवाई की और कहा कि दस्तावेज लंबे थे इसलिए उन्होंने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

विज्ञापन
Delhi court to consider taking cognizance of chargesheet against Supertech chairman RK Arora on September 15
सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक ग्रुप के प्रमोटर आरके अरोड़ा के खिलाफ आरोप पत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं, इस मुद्दे पर अदालत 15 सितंबर को विचार करेगी। विशेष न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपपत्र व उससे जुड़े दस्तावेज काफी है इसलिए उन्होंने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 24 अगस्त को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरोड़ा, सुपरटेक ग्रुप और आठ अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। उन पर कम से कम 670 घर खरीदारों से 164 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


ईडी की लगभग 100 पेज की अभियोजन शिकायत जो कि एक आरोप पत्र के बराबर है, में दावा किया गया है कि आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। अरोड़ा को तीन दौर की पूछताछ के बाद 27 जून को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। ईडी के अनुसार, समूह कंपनियों पर कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed