फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Court dismisses bail plea of Bulli Bai app creator Neeraj Bishnoi vilification campaign against women

दिल्ली: 'बुल्ली बाई' एप के निर्माता की जमानत याचिका खारिज, अदालत ने कहा- महिलाओं के खिलाफ चलाया बदनामी का अभियान 

Fri, 14 Jan 2022 07:32 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 14 Jan 2022 07:32 PM IST
सार

अदालत ने कहा कि आरोपी ने समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ बदनामी का अभियान चलाया, जिसमें अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री मौजूद थी। 

विज्ञापन
Delhi Court dismisses bail plea of Bulli Bai app creator Neeraj Bishnoi vilification campaign against women
बुल्ली बाई एप के निर्माता नीरज बिश्नोई - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को 'बुल्ली बाई' एप मामले के मुख्य आरोपी और निर्माता नीरज बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि आरोपी ने समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ बदनामी का अभियान चलाया, जिसमें अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री मौजूद थी। 

विज्ञापन

 


इससे पहले 'बुल्ली बाई एप' के मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑप्स) यूनिट ने असम से गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान जोरहाट, असम निवासी नीरज बिश्नोई (21) के रूप में हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ही बुल्ली बाई एप का मास्टरमाइंड
पुलिस का दावा है कि नीरज ही बुल्ली बाई एप का मास्टरमाइंड है। उसने ही गिटहब पर बुल्ली बाई एप को बनाया था। इसके बाद इसको प्रमोट करने के लिए ट्वीटर पर 'बुल्ली बाई अंडर स्कोर' नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दिया गया। इसके पास से मिले मोबाइल और लैपटॉप से इसकी पुष्टि हो गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया था। इसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया था। पुलिस इस मामले में और भी कई गिरफ्तारी कर चुकी है। 


असम के जोरहट से किया गिरफ्तार
स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि 'बुल्ली बाई एप' मामले में टेक्निकल सर्विलांस और आईपीडीआर (इंटरनेट प्रोटोकोल डिटेल रिकोर्ड्स) की जांच की। छानबीन में पता चला कि आरोपी असम में मौजूद है। बुधवार सुबह फौरन एक टीम को असम भेजा गया। वहां लोकल पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान शुरू की गई। बुधवार देर शाम उसके ठिकाने की पहचान कर ली गई। इसके बाद गुरुवार तड़के टीम ने आरोपी नीरज बिश्नोई को दिगंबर, जोरहाट, असम इलाके से दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed