फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi couple sold their baby boy at 3.60 lakh rupees police arrested buyers

देर से जागी ममता : गर्भ में ही किया सौदा, दंपती ने छह दिन के बच्चे को 3.60 लाख में बेचा, फिर पुलिस को बताया

Thu, 17 Jun 2021 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 09:52 PM IST
सार

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार आया नगर में रहने वाले व मूलरूप से बिहार निवासी गोविंद कुमार व उसकी पत्नी पूजा देवी ने अपने छह दिन के बच्चे के अपहरण की सूचना 15 जून को पुलिस को दी थी। दंपती ने बयान में कहा था कि आठ जून को बेटा हुआ था। गोविंद कुमार का दोस्त आया नगर निवासी हरीपाल सिंह बच्चे का अपहरण करके ले गया है। 

विज्ञापन
delhi couple sold their baby boy at 3.60 lakh rupees police arrested buyers
खरीदने-बेचने वाले दंपती सहित दो बिचौलिए - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक दंपती ने अपने छह दिन के बेटे को गरीबी के चलते 3.60 लाख रुपये में बेच दिया। मां को जब बच्चे की याद आने लगी तो पुलिस को सूचना दी। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने बच्चे के माता-पिता, दो बिचौलिए व खरीदार दंपती को गिरफ्तार कर लिया। खरीदार दंपती बच्चे को बिहार लेकर जा रहे थे। उनको कानपुर, यूपी पुलिस की मदद से कानपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से पकड़ा है। बच्चे को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार आया नगर में रहने वाले व मूलरूप से बिहार निवासी गोविंद कुमार व उसकी पत्नी पूजा देवी ने अपने छह दिन के बच्चे के अपहरण की सूचना 15 जून को पुलिस को दी थी। दंपती ने बयान में कहा था कि आठ जून को बेटा हुआ था। गोविंद कुमार का दोस्त आया नगर निवासी हरीपाल सिंह बच्चे का अपहरण करके ले गया है। अपहरण का मामला दर्जकर फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई लक्ष्मण कुमार, एसआई सतेन्द्र गुलिया व एएसआई बरमेश्वर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को दंपती के बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने गोविंद कुमार की निशानदेही पर हरीपाल यादव (50)को उसके घर से पकड़ लिया। हरीपाल ने बताया कि गोविंद कुमार व पूजा देवी ने बच्चे को उसके दोस्त रमन यादव के रिश्तेदार को बेचा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मोती बाग झुग्गी बच्ची से रमन यादव को पकड़ लिया। उसने बताया कि गोविंद कुमार व पूजा देवी ने अपने बच्चे को उसके रिश्तेदार विद्यानंद व उसकी पत्नी रामपरी देवी को बेचा है और वह बच्चे को स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से बिहार लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रेन की लोकेशन पता की तो वह सेंट्रल कानपुर के पास थी। यूपी पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से विद्यानंद व रामपरी देवी को पकड़ लिया। इनके कब्जे से बच्चा बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा होने पर ही खरीदना तय हुआ था
विद्यानंद व रामपरी यादव की शादी को 25 वर्ष हो गए थे। दोनों को बच्चा नहीं हुआ था। ऐसे में उन्होंने बच्चे खरीदने की बात रमन यादव कही। रमन यादव ने हरीपाल को ये बात बताई। हरीपाल ने बताया कि एक गरीब दंपति है और वह अपना बच्चा बेचने का तैयार है। डील के समय पूजा देवी के पेट में बच्चा था। ऐसे में विद्यानंद ने कहा था कि अगर लड़का होगा तभी वह खरीदेंगे। बच्चे को खरीदने का सौदा 3.60 लाख में तय हो गया। पूजा ने गुरुग्राम स्थित नारायण अस्पताल में आठ जून को बेटे को जन्म दिया था। अस्पताल से 10 जून को छुट्टी मिली थी। इसके लिए विद्यानंद ने बिहार स्थित अपने गांव में तीन बिघा जमीन बेची थी। बच्चे के माता-पिता ने 12 जून को बच्चे को विद्यानंद व उसकी पत्नी को दे दिया था। 


हरीपाल के घर पर सौदा हुआ था
सौदा आया नगर स्थित हरीपाल के घर पर हुआ था। गोविंदकुमार को दो लाख रुपये नकद व 40-40 हजार के चार चैक दिए गए थे। इसका पूरा अग्रीमेंट लैटर बना था। सभी ने उस पर हस्ताक्षर किए थे। बाद में गोविंद कुमार को ठगे जाने का भी एहसास हुआ था कि चैक गलत दे दिए हैं। इस कारण भी उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरीपाल व रमन कुमार ने बच्चे को खरीदने व बेचने की ऑडियो व वीडियो भी बनाई थी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed