फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Congress attacks Kejriwal government - Omicron reaches Delhi, CM on Punjab tour

दिल्ली: कांग्रेस का केजरीवाल सरकार पर हमला- ओमिक्रॉन दिल्ली पहुंचा, सीएम पंजाब दौरे पर

Mon, 06 Dec 2021 08:07 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 06 Dec 2021 08:07 AM IST
सार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा के दौरान ये बातें कही। सोशल मीडिया की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके माध्यम से केंद्र की भाजपा व दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
Delhi: Congress attacks Kejriwal government - Omicron reaches Delhi, CM on Punjab tour
दिल्ली कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद संकट से निपटने के बजाय दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक दौरे पर हैं। दिल्ली में अनियंत्रित वायु प्रदूषण पर लगी फटकार के बाद उप मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के राजनीतिक दौरे पर पठानकोट में थे।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा के दौरान ये बातें कही। सोशल मीडिया की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके माध्यम से केंद्र की भाजपा व दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने दिल्ली सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर में हुई मौत पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि इसी रवैये के कारण दिल्ली की जनता को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा, लेकिन आईसीयू व वेंटिलेटर बेड की कमी को अब तक दूर नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी की सोशल मीडिया से दिल्ली सरकार को बेनकाब करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे राज्यों में भी झूठा राजनीतिक अभियान चलाया जा रहा है। इस पर दिल्लीवासियों के टैक्स का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमेन राहुल शर्मा ने कहा कि अगले कुछ ही दिनों में ‘‘दिल्ली सोशल मीडिया टीम’’ बूथ स्तर तक तैयार की जाएगी। दिल्ली में करीब 5,000 युवाओं की टीम सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ साथ नगर निगम में शासित भाजपा के कुशासन और दिल्ली में केजरीवाल सरकार की कमियों का पर्दाफाश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed