{"_id":"615ae5ec8ebc3e0de65e3b6e","slug":"delhi-commission-of-women-sought-detailed-action-taken-report-from-police-after-dead-body-of-a-woman-in-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पार्क में नग्नावस्था में लड़की का शव मिलने पर महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगी कार्रवाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पार्क में नग्नावस्था में लड़की का शव मिलने पर महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
Mon, 04 Oct 2021 05:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:00 PM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एसएचओ हर्ष विहार को अपने नोटिस में कहा कि मीडिया रिपोर्टों में यह आरोप लगाया गया है कि यौन उत्पीड़न के बाद महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में एक लड़की का ननग्नावस्था में शव बरामद होने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने यह कदम मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए उठाया है।
विज्ञापन
मांगी एफआईआर और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट
दरअसल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के एक पार्क में एक लड़की का नग्न शरीर मिला है। आरोप लगाया गया है कि संभवत: लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला आयोग ने हर्ष विहार थाने के एसएचओ को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में दर्ज की गई एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी कॉपी मांगी है।
विज्ञापन
क्या हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया
साथ ही पूछा है कि क्या लड़की की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राजधानी में लड़कियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में तत्काल रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन