फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : CNG rate increased by Rs.95 in delhi

Delhi CNG Price Hike Today: NCR में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, नई दरें लागू, दिल्ली में अब 79.56 रुपये प्रति किलो

Sat, 17 Dec 2022 12:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 12:40 PM IST
सार

CNG Price Hike Today: नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी। आईजीएल का कहना है कि इसके पीछे सबसे बढ़ा कारण प्राकृतिक गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है।

विज्ञापन
Delhi : CNG rate increased by Rs.95 in delhi
सीएनजी पंप

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 95 पैसे का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब यह 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी कीमतों में बदलाव हुआ है। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी। आईजीएल का कहना है कि इसके पीछे सबसे बढ़ा कारण प्राकृतिक गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि गुरुग्राम में यह 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में लगभग आठ रुपये का अंतर है।
विज्ञापन


इससे पहले 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया था। आईजीएल के अनुसार 8 अक्तूबर को सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये किलोग्राम हो गई थी जो पहले 75.61 रुपये किलोग्राम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कदम तब उठाया गया था जब केंद्र सरकार द्वारा 1 अक्तूबर से प्राकृतिक गैस की कीमतों में 40 फीसदी का इजाफा किया जाना था। साल के अंत में अब एक बार फिर सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 


अब फिर सीएनजी के दाम के बढ़ते ही इसका असर आम लोगों की जेब पर तुरंत पड़ सकता है। ओला-उबर जैसी सर्विस भी ज्यादा चार्ज कर सकती हैं। वहीं जो लोग रोज ऑटो से सफर करते हैं उन्हें भी अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed