फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM Kejriwal to chair cabinet meeting today may decide on free travel for elderly people to Ayodhya

खुशखबर: दिल्ली सरकार बुजुर्गों को कराएगी मुफ्त अयोध्या यात्रा, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

Wed, 27 Oct 2021 12:22 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Oct 2021 12:22 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार की तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल करने का निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन
Delhi CM Kejriwal to chair cabinet meeting today may decide on free travel for elderly people to Ayodhya
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने बुधवार को हुई विशेष केबिनेट बैठक में तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल करने का निर्णय ले लिया। अब प्रदेश सरकार बुजुर्गों को यूपी के अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निशुल्क ले जाएगी।

विज्ञापन


बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा योजना में अब अयोध्या को भी शामिल कर लिया गया है। अब दिल्ली के बुजुर्ग फ्री में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। साथ ही वे अपने साथ परिवार के एक सदस्य को भी ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्थगित की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बहाल की जाएगी। हम कोशिश कर रहे हैं कि तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन अगले एक महीने में फिर से चलने लगें और आप सब फिर से पंजीकरण कर सकें।

अयोध्या में की थी महत्वपूर्ण घोषणा
अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने मंगलवार को रामलला की पूजा करने के बाद कहा था, आज मुझे भगवान राम की जन्मभूमि पर जाने और मां सरयू की आरती करने का सौभाग्य मिला। मैंने भगवान से प्रार्थना की कि हमारे देश को कोविड-19 महामारी से मुक्ति मिले। मैंने सुबह हनुमान गढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए। श्रीरामचंद्र जी के दर्शन करके प्रार्थना की कि सभी देशवासी हमेशा खुश रहें, सबका मंगल हो। मेरी कामना है कि यह सौभाग्य हर भारतीय को मिले।

उन्होंने कहा था कि मैं अपनी पूरी ताकत और संसाधनों से भगवान राम के दर्शन करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की मदद करने का वादा करता हूं। मैं चाहता हूं कि हर भारतवासी को दर्शन करने का मौका मिले। दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या को धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए हम विशेष कैबिनेट बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed