फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: CM Arvind Kejriwal targets Modi government regarding Dwarka Expressway makes serious allegations

Delhi: द्वारका एक्सप्रेस-वे को लेकर सीएम केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Mon, 14 Aug 2023 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Aug 2023 05:35 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने CAG की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला दिया। इसके मुताबिक, कैबिनेट ने इस सड़क के लिए प्रति किलोमीटर का बजट 18.20 करोड़ रुपये प्रस्तावित था, लेकिन इसके लिए प्रति किलोमीटर 251 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।

विज्ञापन
Delhi: CM Arvind Kejriwal targets Modi government regarding Dwarka Expressway makes serious allegations
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के 75 वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। द्वारका एक्सप्रेस-वे की जो लागत प्रति किलोमीटर 18 करोड़ रुपये होनी थी, वह 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सीएम केजरीवाल ने CAG की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला दिया। इसके मुताबिक, कैबिनेट ने इस सड़क के लिए प्रति किलोमीटर का बजट 18.20 करोड़ रुपये प्रस्तावित था, लेकिन इसके लिए प्रति किलोमीटर 251 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कैग रिपोर्ट को लेकर छपी खबर साझा करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 75 साल के भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले  दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में आप नेता संजय सिंह ने भी मीडिया रिपोर्ट को लेकर मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से उनकी सरकार सबसे भ्रष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत 15 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से 75 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। उन्होंने कहा कि लेकिन मोदी सरकार ने लागत बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर कर दी है। इस सरकार ने भारतमाला योजना में 7.5 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में बात करना बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed